मंगलवार, 13 सितंबर 2022

तुम्हारी हंसी 🥰

दुनिया राजनीतिक शासन में लगी हुई है!
और मुझे तुम्हारी हंसी नहीं भूली जा रही है, 
तुम्हारी हंसी....🥰
तमाम खूबसूरती और अमन पसंद (Peace-loving) मौसमों की इत्तेफ़ाक़न ख्वाहिशमंद हैं,
तुम यकीनन जीत जाओगी, 
तुम्हारे मुकाबले पर भी कोई नहीं है
और तुम सियासत में भी नहीं हो
तुम बहुत खूबसूरत हंसती हो।☺️
तुम्हारी हंसी मुझे अल्लाह पाक की रिवायात (Traditions) की याद दिलाती है....!
प्राचीन सहीफ़े (The religious book that was revealed to a prophet by Allah Ta'ala) में सुनहरी हेडलाइन्स में लिखित है कि....
वो कभी हिलाक/बर्बाद नहीं किए जाएंगे, जिनका वजूद उनका अदम (Life after death) है...!🖤
उनके लफ्ज़ कभी चोरी नहीं होंगे, 
जो आंखों से बोलते हैं और कानों से देखते हैं...!
और वो कभी रिजेक्ट नहीं होंगे, जो कभी इरादा पैश नहीं करते...!🤩
तुम्हारी हंसी बहादुरी पर नग्में और हथियार पर फ़ूल की फतेह (Success) की अलामत है।
हंसती रहना....
मुझे कुछ याद नहीं रहता!
और तुम्हारी हंसी में भूल नहीं रहा हूं....!😍💐

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

रोना आया मोहब्बत पर....🥺🥺

उसकी सब बातें सुनकर जब अहसास हुआ कि उसको जाना ही है तो रोना आया मोहब्बत पर, हंसी आयी ख़ुद पर, रंज हुआ उसकी मजबूरियों पर, अफ़सोस हुआ अपने आप ...